Sunil Kumar Dhanwanta AIR-22 UPSC CSE 2021 Essay Writing Format Class Notes 4 You उच्चतम शिक्षा वो नहीं जो हमें सिर्फ जानकारी देती है बल्कि वह है जो हमारे जीवन को सभी चराचर जगत के साथ समन्वित करती है । - रविन्द्रनाथ टैगोर The highest education is that which does not merely gives us information but makes your life in harmony with all existence. “न चोरहार्यं न च राजहार्यं न भ्रातृभाज्यं न च भारकारि। व्यये कृते वर्धते एव नित्यं विद्याधनं सर्वधनप्रधानम् ।। ” (अर्थात न चोर चुरा ले पाए, न राजा हरण कर पाए, इसका न भार हो, और न भाईयों में बँट पाए, खर्च करने पर सदा, ये बढता ही जाये ,ऐसे विद्या धन का मोल कोई कैसे कर पाए ।) भारतीय परंपरा में विद्या धन को सर्वश्रेष्ठ माना गया है और व्यक्ति के सर्वांगीण विकास के लिए इसको आधारभूत तत्त्व के रूप में स्वीकार किया जाता है । मनुष्य आदिकाल से अपना जीवनयापन कर रहा है लेकिन जिस एक चीज जिसने उसके जीवन को नया अर्थ दिया वह है- शिक्षा ।...