Jharkhand GS/झारखण्ड सामान्य ज्ञान: ➤'छोटानागपुर काश्तकारी अधिनियम', का प्रारूप 1903 तक तैयार हो गया था। ➤जिसमें संशोधन एवं परिवर्तन करते हुए 11 नवंबर 1908 को छोटानागपुर काश्तकारी अधिनियम 1908 लागू कर दिया गया। ➤इस अधिनियम को भारतीय परिषद अधिनियम, 1892 की धारा-5 के अधीन गवर्नर जनरल की मंजूरी से अधिनियमित किया गया। ➤इस अधिनियम का ब्लू प्रिंट जॉन एच हॉफमैन ने तैयार किया था। ➤इस अधिनियम में कुल 19 अध्याय और 271 धाराएं हैं। छोटानागपुर काश्तकारी अधिनियम की प्रमुख परिभाषाएं ➤धारा -3 परिभाषाएं :- ➤कृषि वर्ष :- वह वर्ष जो किसी स्थानीय क्षेत्र में कृषि कार्य हेतु प्रचलित हो। ➤भुगुतबन्ध बंधक :-किसी काश्तकार के हित का उसके काश्तकारी से -उधार स्वरूप दिए गए धन के भुगतान को बंधक रखने हेतु इस शर्त पर अंतरण, कि उस पर के ब्याजों के साथ उधार- बंधक की कालावधि के दौरान कश्तकारी से होने वाले लाभों से वंचित समझा जाएगा। ➤जोत :- रैयत द्वारा धारित एक या अनेक भूखंड। ➤कोड़कर/ कोरकर:- ऐसी बंजर भूमि या जंगली भूमि जिसे भूस्वामी के अतिरिक्त किसी कृषक द्वारा बनाई गयी हो। ...