Prakash Kumar AIR 378 UPSC Hindi medium I am Dr. Prakash Kumar, got AIR 378th CSE2020 with Hindi medium. I created this group for providing UPSC material as GS, Optional(Anthropology), Essay and Ethics in Hindi medium. यूपीएससी की परीक्षा के लिये हिंदी माध्यम को लेकर चयन एवं मुख्य परीक्षा में अंको के बारे में अनेक भ्रांतियां रहती है। लेकिन वास्तव में ऐसा कुछ भी नही है। भाषा अभिव्यक्ति का माध्यम है, यदि आप हिंदी में अच्छा अभिव्यक्त कर लेते है तो फिर कोई फर्क नही पड़ता है कि परीक्षा का माध्यम क्या है।मेरा मानना है कि कुछ तकनीकी त्रुटियों को छोड़ दे तो माध्यम को लेकर परीक्षा के किसी भी स्तर पर कोई भेदभाव नही होता है। अगर आपकी स्कूली या स्नातक शिक्षा हिंदी माध्यम से हुई है और यूपीएससी में हिंदी माध्यम ले रहे है तो घबराने की जरूरत नही है, बल्कि किसी भी तरह का भ्रम निकालकर हिंदी में ही अपनी अभिव्यक्ति को सुधारिये, बेशक आप अच्छा प्रदर्शन करेंगे।मैं कई हिंदी माध्यम के अभ्यर्थियों को जानता हूँ, जिन्होंने मुख्य परीक्षा में अच्छे अंक हासिल किए एवं माध्यम को लेकर किसी भी प्रकार की शंका नह...