Sunil Kumar Dhanwanta AIR-22 UPSC CSE 2021 Essay Writing Format Class Notes 4 You . Subject- समस्याओं का सामना करना ही सही अर्थ में जीवन का सार है । ( Essence of life is facing the difficulties ) संबोधन ................................................. समस्याएँ प्रत्येक व्यक्ति के जीवन का स्वाभाविक अंग है हालाँकि समस्याओं की प्रकृति और तीव्रता अलग-अलग हो सकती है | स्वामी विवेकानंद ने कहा था-“जब आपके सामने समस्या न आए तो आप सुनिश्चित हो सकते हो कि आप गलत मार्ग पर चल रहे हो |” किसी भी सामान्य व्यक्ति के जीवन में समस्याएँ निश्चित रूप से आती हैं| लेकिन उन् समस्याओं के प्रति आपका दृष्टिकोण कैसा है उससे आपके जीवन की दशा और दिशा तय होती है | प्रथम श्रेणी में वो लोग आते है जो यह चाहते है कि उनके जीवन में कोई समस्या आए ही नहीं जबकि दूसरी श्रेणी के अंतर्गत वो लोग शामिल होते है जो समस्या को जीवन का अंग मानकर उनका साहस और कठोर मेहनत से सामना करते है | आलसी जीवन अस्वाभाविक और नकारात्मक किस्म का है क्योंकि जीवन में कुछ प्राप्त करने के लिए जीवन की कटु चुनौतियों से टकराकर ही रास्ता निकालना पड़ता...