Skip to main content

विद्या प्रवेश एवं बालवाटिका की समझ, आकलन - प्रश्नोत्तरी

विद्या प्रवेश एवं बालवाटिका की समझ, आकलन - प्रश्नोत्तरी 

NISHTHA 3.O FLN - Foundation Literacy Numeracy 




 01.  ‘विद्या प्रवेश’ एवं ‘बालवाटिका’ कार्यक्रम केन्द्रित है –

उत्तर - कौशलों एवं अवधारणाओं के विकास पर 


02. मुक्त खेल (Free play) क्या है ?

उत्तर - बच्चे द्वारा की गई गतिविधि 


03.  ‘विद्या प्रवेश’ एवं ‘बालवाटिका’ कार्यक्रम के अंतर्गत कितने विकासात्मक लक्ष्यों को पूरा/का समावेश किया गया है –

उत्तर - 3 विकासात्मक लक्ष्य 


04.  डी. आई. वाई. (DIY) से क्या तात्पर्य है ?

उत्तर - स्वयं करें (Do It Yourself)


05.  गतिविधियों, वर्कशीट एवं चित्रों के सन्दर्भ में शिक्षकों को किस तरह की स्वतंत्रता दी जानी चाहिए ?

उत्तर - उसे संशोधित करने एवं प्रासंगिक बनाने के सन्दर्भ में 



06.  ‘बालवाटिका’ कार्यक्रम स्कूलिंग के किस स्तर के बच्चों के लिए निर्मित है –

उत्तर - पूर्व-प्राथमिक स्तर -3 के बच्चों के लिए 


07.  पोर्टफोलियो से क्या तात्पर्य है ?

उत्तर - प्रत्येक बच्चे द्वारा किए जाने वाले कार्यों का संकलन 


08.  ‘विद्या प्रवेश’ कार्यक्रम स्कूलिंग के किस स्तर के बच्चों के लिए तैयार किया गया है –

उत्तर - कक्षा 1 में प्रवेश लेने वाले बच्चों के लिए 


09. निम्नलिखित में से कौन सा दस्तावेज एफ.एल.एन. मिशन का एक भाग है ?

उत्तर - विद्याप्रवेश 


10.  पूर्व प्राथमिक स्तर-3 के लिए निर्धारित आयु क्या है

उत्तर - 5+ 


11.  एफ.एल.एन. मिशन का पूर्ण रूप है –

उत्तर - निपुण भारत मिशन 


12.  गतिविधियों में संतुलन का सही उदाहरण क्या है ?

उत्तर - शिक्षक द्वारा आरम्भ की गई एवं बच्चे द्वारा आरम्भ की गई गतिविधियाँ 


13. ध्वन्यात्मक जागरूकता (Phonological awareness) का सही उदाहरण क्या है

उत्तर - तुकांत शब्दों की पहचान करना 


14.  विकासात्मक लक्ष्य 1 के अंतर्गत आने वाले कौशल एवं अवधारणाएँ कौन सी हैं

उत्तर - स्वयं के प्रति जागरूकता, सामाजिक रूप से वांछनीय व्यवहार, स्वास्थ्य, पोषण, स्वच्छता, स्वयं की सुरक्षा एवं गत्यात्मक कौशल


15.  विद्या प्रवेश एवं बालवाटिका में किस प्रकार की खेल/शिक्षण सामग्री का सुझाव दिया गया है ?

उत्तर - देश में निर्मित, कम लागत की अथवा शून्य लागत की सामग्री 


16. बच्चों को वर्कशीट कब दी जानी चाहिए ?

उत्तर - जब बच्चे ठोस वस्तुओं या खिलौनों एवं खेल आधारित गतिविधियों का भरपूर आनंद उठा चुके हों 


17. विद्या प्रवेश कार्यक्रम के क्रियान्वयन की अवधि है –

उत्तर - 12 सप्ताह 


18.  विद्या प्रवेश एवं बालवाटिका कार्यक्रम के अंतर्गत गतिविधियों तथा वर्कशीट अथवा सीखने-सिखाने से जुड़े अनुभवों का विकास किया जाना चाहिए –

उत्तर - तीनों विकासात्मक लक्ष्यों के इर्द-गिर्द 


19.  निम्नलिखित में से कौन सी गतिविधि दी गई साप्ताहिक कार्ययोजना के अनुसार दैनिक / दिनचर्या गतिविधियों में शामिल है –

उत्तर - परस्पर अभिवादन एवं मिलना, सर्किल टाइम और निर्बाध सम्प्रेषण 


20.  विद्या प्रवेश एवं बाल वाटिका कार्यक्रम का मूल उद्देश्य क्या है ?

उत्तर - प्राथमिक कक्षाओं में बच्चों का व्यवधान रहित शिक्षण सुनिश्चित करना 


21.  एफ एल एन मिशन के दिशानिर्देशों में स्तर-3 के तौर पर उल्लिखित दस्तावेज कौन-सा है ?

उत्तर - बालवाटिका 


22.  साप्ताहिक कार्ययोजना से क्या तात्पर्य है ?

उत्तर - एक सप्ताह में कार्यान्वित की जाने वाली गतिविधियों की दिन-वार योजना 


23.  राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 में दी गई बुनियादी अवस्था (foundational stage) में शामिल आयु वर्ग है :

उत्तर - 3 से 8 वर्ष 


24.  राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 इस बात का समर्थन करती है कि बच्चों की शिक्षा …… जारी रहनी चाहिए :

उत्तर - पूर्व-प्राथमिक स्तर से लेकर प्रारम्भिक कक्षाओं तक 


25.  विद्या प्रवेश एवं बालवाटिका में दिए गए सतत मूल्यांकन से शिक्षकों को किस प्रकार सहायता मिलेगी ?

उत्तर - सीखने-सिखाने से जुड़ी रणनीतियों, खेल की सामग्रियों, गतिविधि के क्षेत्रों आदि को अपनाने एवं उसे सुधारने में 


26.  विद्या प्रवेश कार्यक्रम के क्रियान्वयन की अवधि है

उत्तर - 12 सप्ताह 


27.  शैक्षणिक / शिक्षण में पारगमन गतिविधियों (transition activities) का उद्देश्य होता है :

उत्तर - बच्चों को एक गतिविधि से दूसरी गतिविधि तक जाने में सहायता करना 


28.  कौन सा संघटक भाषा और साक्षरता को उसके पूर्ण रूप में व्यक्त करता है ?

उत्तर - मौखिक, पढ़ना एवं लिखना

29.  गतिविधि/रूचि-क्षेत्रों का मुख्य उद्देश्य बच्चों को निम्नलिखित के लिए अवसर प्रदान करना है –

उत्तर - निर्बाध रूप से खेलना/भरपूर खेलना (फ्री प्ले) 


30.  राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 में स्कूली शिक्षा के किस स्तर पर/ चरण में बच्चों के बीच शिक्षण के न्यूनतम स्तर का उल्लेख है ?

उत्तर - प्राथमिक 


31.  विद्या प्रवेश एवं बालवाटिका कार्यक्रम के कार्यान्वयन के लिए निर्धारित दैनिक अवधि (घंटों में) कितनी है ?

उत्तर - प्रत्येक दिन चार घंटे 


32. बच्चों के विकास का मूल्यांकन करने एवं उसका रिकॉर्ड रखने के लिए मूल्यांकन संबंधी कार्य-योजना (assessment schedule) के कितने सत्रों के बारे में सुझाया गया है ?

उत्तर - तीन 


33. राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 शुरुआती कक्षाओं में बच्चों को किस प्रकार के क्रियाकलाप के अवसर दी जाने की बात करती है –

उत्तर - सृजनात्मक, जिज्ञासात्मक, आयु एवं विकास के अनुरूप 


34.  बच्चों की एक से अधिक मातृभाषा / घर की भाषा होने की स्थिति में शिक्षक से क्या करने की अपेक्षा की जाती है ?

उत्तर - छात्रों को कक्षा में अधिक से अधिक भाषाओं को अभिव्यक्ति के माध्यम के रूप में उपयोग किए जाने की स्वतंत्रता देना 


35.  राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के अनुसार शिक्षण के न्यून स्तर से उत्पन्न संकट किन दो पहलुओं को रेखांकित करता है –

उत्तर - बुनियादी साक्षरता और संख्या ज्ञान 


36.  बच्चों को निर्देश किस भाषा में दी जाने चाहिए ?

उत्तर - मातृभाषा अथवा ज्यादातर बच्चे जिस भाषा विशेष से परिचित हों 


37.  बालवाटिका कार्यक्रम के क्रियान्वयन की अवधि है –

उत्तर - 1 वर्ष 


38.  राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 में प्री-स्कूल स्तर-3 के लिए उपयोग की गई पारिभाषिक शब्दावली क्या है ?

उत्तर - बालवाटिका 


39.  मानव जीवन के किस चरण में मस्तिष्क का विकास तीव्रता से होता है :

उत्तर - प्रारम्भिक बाल्यावस्था (Early Childhood) 


40.  विद्या प्रवेश एवं बालवाटिका कार्यक्रम के अंतर्गत गतिविधियों तथा वर्कशीट अथवा सीखने-सिखाने से जुड़े अनुभव आधारित होने चाहिए –

उत्तर - कौशलों और अवधारणाओं पर   



Comments

Popular posts from this blog

UPSC CSE 2021 TOPPERS Marks Analysis

UPSC CSE 2021 TOPPERS Marks Analysis  Credit: Asif Sir

Utkarsh Dwivedi AIR-5 PSIR Notes, Strategy and ANSWER COPIES

Utkarsh Dwivedi IAS   air-5 UPsc cse 2021 PSIR STRATEGY, NOTES AND MY ANSWER COPIES If there is one factor that has helped me achieve a single digit rank in CSE, it is my optional. I have scored 168 in paper 1 and 146 in paper 2, making it 314 in total. I have still not come across somebody with a score more than this and hence a comfortable claim can be made that this is one of the highest score this year. In this blog, I would mention what helped me achieve this score.  I DID NOT refer to any other source than Shubhra Ma'am's notes. There are two reasons to it.  Firstly, since I had reached the interview stage in all my three attempts, I never had the luxury of time to refer to any book.  Secondly, I believe Ma'am's notes are more than enough to form the core aspect of the subject's preparation. I did value addition from multiple sources so as to get an edge in my answers: I referred to copies of toppers of the respective tests that I attempted during my mains ...

UPSC CSE Mains Trend 📈 Analysis 2024

 UPSC CSE Mains Trend 📈 Analysis 2024 General studies (GS) paper wise marks from every subject in last 7 years 1). Priorities your time while reading for any subject according it.  2). Polity, Geography & Society covers the most marks subject-wise. 3). Each topic of GS3 & International Relations (IR) covers same marks. Credit: Captain Sir