Skip to main content

प्राथमिक कक्षाओं में बहुभाषी शिक्षण - प्रश्नोत्तरी

 


प्राथमिक कक्षाओं में बहुभाषी शिक्षण - प्रश्नोत्तरी 



0 1.  बहुभाषी शिक्षण के लाभ में शामिल नहीं हैं- 

- आत्मविश्वास की भावना पैदा होना 

- शैक्षिक परिणामों का बेहतर होना 

- कक्षा एक में अंग्रेजी पढ़ना- लिखना सीख जाना I 

- सभी विषय़ों की बेहतर समझ होना I 


उत्तर-  कक्षा एक में अंग्रेजी पढ़ना- लिखना सीख जाना I  




02. भारत की जनगणना 2011  के अनुसार भारत में कुल कितनी मातृभाषाएँ बोली जाती हैं? 

- 1569 

- 1269 

- 1369 

- 1469 


उत्तर-  1369  



0 3. इनमें से कौन सा कथन बहुभाषी शिक्षण के संदर्भ में सही हैं? 

- नई भाषा को जल्दी से जल्दी शिक्षण का माध्यम बनाया जाना चाहिए। 

- बच्चों की भाषा को दूसरी भाषा सिखाने के लिए स्कैफोल्ड के रूप में प्रयोग किया जाता है। 

- कोई नई भाषा जब शिक्षण का माध्यम बन जाए, तब बच्चे की भाषा को पता दिया जाना चाहिए I 

- बहुभाषी शिक्षण पद्धति केवल भाषा शिक्षण के लिए ही प्रयोग की जाती है। 


उत्तर- बच्चों की भाषा को दूसरी भाषा सिखाने के लिए स्कैफोल्ड के रूप में प्रयोग किया जाता है।  



04. शिक्षण कार्य में  L 1 का प्रयोग करने से 

- बच्चे कुंठित महसूस करते हैं I 

- बच्चों को अकादमिक अवधारणाएं समझने में मुश्किल होती है। 

- बच्चे रटने में बेहतर हो जाते हैं। 

- बच्चों को सभी विषय समझने में मदद मिलती हैं। 


उत्तर- बच्चों को सभी विषय समझने में मदद मिलती हैं। 



05. . लिंक भाषा का प्रयोग किस परिस्थिति में किया जाता है ? 

- जब किसी एक समुदाय की भाषा को शिक्षण का माध्यम बनाना हो। 

- जब विभिन्न भाषा संबंधी समुदाय के लोग एक साथ रहते हों I 

- जब एक ही भाषा समुदाय के लोग एक साथ रहते हो I  

- जब किसी एक समुदाय की भाषा को मानक बनाना हो I 


उत्तर- - जब विभिन्न भाषा संबंधी समुदाय के लोग एक साथ रहते हों I  



06. बुनियादी साक्षरता और संख्या ज्ञान ( एफ एल एन ) मिशन की सफलता के लिए आवश्यक है- 

- बच्चों की परिचित भाषा का प्रयोग करना 

- सामान्य ज्ञान पर जोर देना 

- कक्षा 1 से अंग्रेजी की शिक्षा 

- प्रति सप्ताह परीक्षा लेना  


उत्तर- बच्चों की परिचित भाषा का प्रयोग करना  



07. बहुभाषी शिक्षण पद्धति की विशेषता नहीं हैं- 

- भाषाओं का मिला-जुला प्रयोग करना। 

- सभी भाषाओं को सम्मान मिलना I 

- कक्षा में किसी एक भाषा का प्रभुत्व होना I 

- बच्चों की भाषा का कक्षा में भरपूर प्रयोग करना I 


उत्तर - कक्षा में किसी एक भाषा का प्रभुत्व होना I  



08. राष्ट्रीय शिक्षा नीति, 2020 मातृभाषा के प्रयोग के बारे में क्य़ा कहती हैं। 

- छोटे बच्चे अपनी मातृभाषा के माध्यम से बेहतर रूप से सीखते हैं। 

- कक्षा 5 के बाद केवल स्कूल की भाषा का प्रयोग ही किया जाना चाहिए I 

- बच्चों के पढ़ने- लिखने की शुरुआत स्कूल की भाषा में ही होनी चाहिए। 

- बहुभाषी शिक्षण से बच्चे शिक्षण- अधिगम प्रक्रिया में पूरी तरह भाग नहीं ले पाते हैं I 


उत्तर- छोटे बच्चे अपनी मातृभाषा के माध्यम से बेहतर रूप से सीखते हैं।  



09. यूडीआईएस के अनुसार भारत के स्कूलों में शिक्षण का माध्यम कितनी भाषाएँ हैं ? 

-        30 

-        36 

-        33  

-         39 


उत्तर-  36  



10. भाषा शिक्षण से जुड़ी भ्रांति चुनिए I 

-  बच्चों की भाषा उन्हें अन्य भाषाएँ सीखने के लिए मजबूत आधार देती है। 

- बहुभाषी शिक्षण में अपरिचित भाषा सीखने - सिखाने के लिए बच्चों की मातृभाषा का प्रयोग भी किया जाता है I 

- जितनी छोटी उम्र में बच्चों को अपरिचित भाषा में पाठ्यपुस्तकेंं पढ़ने के लिए देंगे, बच्चे वह भाषा उतनी जल्दी सीखेंगे I 

- घर की भाषा के प्रयोग से बच्चों का आत्मविश्वास बढ़ता है I 


उत्तर - जितनी छोटी उम्र में बच्चों को अपरिचित भाषा में पाठ्यपुस्तकेंं पढ़ने के लिए देंगे, बच्चे वह भाषा उतनी जल्दी सीखेंगे I  




11.  आरंभिक वर्षों में  L 2  के विकास के संदर्भ में निम्न में से कौन-सी राजनीति लाभदायक नहीं होगी? 

-  L 2  में आधारभूत शब्द-भंडार विकसित करने पर कक्षा में जोर देना I 

-  L 2 में बच्चों के स्तर की सहज मौखिक बातचीत और गतिविधियों करना। 

- L 2  सिखाने के लिए वर्णमाला को याद कराना और पाठ्यपुस्तक के अभ्यास करना। 

-  कक्षा में तनाव रहित और भयमुक्त वातावरण बनाना, जिससे बच्चे कक्षा में कोई भी भाषा का प्रयोग करने में सहज महसूस करें। 


उत्तर- L 2  सिखाने के लिए वर्णमाला को याद कराना और पाठ्यपुस्तक के अभ्यास करना।  




12. ज्ञान के सृजन के लिए किस भाषा की आवश्यकता हैं। 

-  परिचित भाषा 

-  राज भाषा 

-  मानक भाषा 

-  राष्ट्रभाषा 


उत्तर- परिचित भाषा 




13.  "सीखने की प्रक्रिया में ज्ञात से अज्ञात या परिचित से अपरिचित की ओर ही बढ़ना चाहिए I" यह बात आई है- 

- एनईपी-1986 में 

-  एनईपी-2000 में  

-  एनसीएफ -2005 में 

-  आरटीई-2009 में 


उत्तर- एनसीएफ -2005 में  



14.  " प्रत्येक राज्य और राज्य के भीतर प्रत्येक स्थानीय प्राधिकारी भाषा संबंधी अल्पसंख्यक - वर्गों के बालक़ों को शिक्षा के प्राथमिक स्तर पर मातृभाषा में शिक्षा की पर्याप्त सुविधाओं की व्यवस्था करने का प्रयास करेगा I " यह कथन कौन से दस्तावेज में कहा जाता है? 

-  आरटीई 2009 

-  भारत का संविधान 

-  राष्ट्रीय शिक्षा नीति -2020 

- एनसीएफ 2005 


उत्तर- भारत का संविधान  




15. रोज़मर्रा के जीवन में हममें से अधिकतर लोग कैसी भाषा का प्रयोग करते हैं? 

- मिली-जुली भाषा  

- शुद्ध भाषा 

- राष्ट्र भाषा 

- मानक भाषा 


उत्तर- मिली-जुली भाषा   




16. कक्षा में दूसरी भाषा सिखाने की आधारभूत शर्त  नहीं है? 

- L 2 को बच्चों के लिए सरल, समझने योग्य रोचक और अर्थपूर्ण बनाना I 

- शुरुआत से ही L 2 की शब्दावली लिखना I 

- बच्चों को L 2 का अधिकाधिक अनुभव देना I 

- शुरुआत में ही L 2 में आधारभूत शब्द भंडार विकसित करना I 


उत्तर- शुरुआत से ही L 2 की शब्दावली लिखना I 




17. इथियोपिया के भाषा संबंधी मॉडल के अध्ययन से निष्कर्ष निकलता हैं कि - 

- मातृभाषा में अध्यापन से बच्चों ने सभी विषयों में बेहतर प्रदर्शन किया I 

- आरंभिक कक्षा में अंग्रेज़ी भाषा में अध्यापन से बच्चे विज्ञान विषय में बेहतर प्रदर्शन कर पाए I 

- मातृभाषा में अध्यापन से बच्चे गणित विषय में अच्छा प्रदर्शन कर पाएँ I 

आरंभिक कक्षा में ही अकादमिक़ भाषा में अध्यापन से बच्चे सभी विषयों में उत्कृष्ठ प्रदर्शन कर पाए। 


उत्तर- मातृभाषा में अध्यापन से बच्चों ने सभी विषयों में बेहतर प्रदर्शन किया I 




18. लिंक भाषा का प्रयोग किस परिस्थिति में किया जाता है? 

- जब किसी एक समुदाय की भाषा को मानक बनाना हो। 

- जब किसी एक समुदाय की भाषा को शिक्षण का माध्यम बनाना हो। 

- जब एक ही भाषा समुदाय के लोग एक साथ रहते हों। 

- जब विभिन्न भाषा संबंधी समुदाय के लोग एक साथ रहते हों। 


उत्तर- जब विभिन्न भाषा संबंधी समुदाय के लोग एक साथ रहते हों।  




19. प्रथम भाषा (L1) से तात्पर्य है - 

- अकादमिक भाषा 

- बच्चे की समझ की भाषा 

- लिंक भाषा 

- स्कूल की मानक भाषा 


उत्तर- बच्चे की समझ की भाषा 




20. गलत कथन चुनें- 

- बच्चे अपनी भाषा में सोच-विचार के कोशल सीख लेते हैं तो उन्हें दूसरी भाषा में भी इस्तेमाल कर पाते हैं। 

- बच्चे की प्रथम भाषा की मज़बूत नींव उसे अन्य भाषा सीखने में मदद करती है। 

- आरंभिक कक्षा में बच्चों को स्कूल की अपरिचित भाषा सिखाने के लिए उनके घर की भाषा का सहारा लिया जाना चाहिए I 

- मातृभाषा में अध्यापन से बच्चों को अन्य सभी विषयों को सीखने में कठिनाई होती है। 


उत्तर - मातृभाषा में अध्यापन से बच्चों को अन्य सभी विषयों को सीखने में कठिनाई होती है। 




21. कमला राजस्थान के कोला जिले में रहती है, उसके घर को भाषा हाड़ौती है। उसने स्कूल शुरु होने के 4 महिने बाद स्कुल में दाखिला लिया है और आज उसका स्कूल में पहला दिन हैं। आप ऐसा क्या करेंगे जिससे कमला सहज महसूस कर सके ? 

-  कमला से हाड़ौती भाषा में खुब सारी अनौपचारिकि बातचीत करेंगें I 

- कमला के साथ गतिविधि पर आधारित अंग्रेजी के कुछ गीत गाएंगे और उसे याद करने के लिए भी कहेंगे I 

- पहले दिन से ही कक्षा में हिंदी भाषा का प्रयोग करेंगे, जिससे वह स्कूल में पढ़ाए जाने वाले सभी विषयों की अच्छी तरह से समझ पाए। 

- अभी तक उसकी कक्षा में जितने भी कक्षा कार्य हुए हैं उन्हें कमला को पूरा करने के लिए कहेंगे I 


उत्तर-  कमला से हाड़ौती भाषा में खुब सारी अनौपचारिकि बातचीत करेंगें I 




22. आरंभिक वर्षों में L2 के विकास के संदर्भ में निम्न में से कौन सी रणनीति लाभदायक नहीं होगी ? 

- कक्षा में तनावरहित और भयमुक्त वातावरण बनाना, जिससे बच्चे कक्षा में कोर्ई भी भाषा का प्रयोग करने में सहज महसूस करें। 

- L 2 सिखाने के लिए वर्णमाला को याद कराना और पाठ्यपुस्तक के अभ्यास करना I 

- L 2 में आधारभूत  शब्द - भंडार विकसित करने पर कक्षा में ज़ोर देना। 

- L 2 में बच्चों के स्तर की सहज मौखिक बातचीत और गतिविधियों कराना I  


उत्तर-  L 2 सिखाने के लिए वर्णमाला को याद कराना और पाठ्यपुस्तक के अभ्यास करना I 




23. कोर्स में वारली पेंटर की कहानी देने का उद्देश्य क्या है ? 

- वारली समुदाय के बारे में बताना I 

- पेंटर की आर्ट गैलरी के बारे में बताना I 

- हिंदी भाषा का प्रयोग कुशलता कर पाने के बारे में बताना I 

- आवश्यकतानुसार एक से अधिक भाषाओं के उपयोग के बारे में बताना I 


उत्तर- आवश्यकतानुसार एक से अधिक भाषाओं के उपयोग के बारे में बताना I  




24. निम्न में से कौन-सा बच्चा सबसे अधिक मुश्किलों का सामना करेगा ? 

- रमेश, जिसके घर और समुदाय में सब भोजपुरी बोलते हैं और कक्षा में अंग्रेजी भाषा का प्रयोग होता है। 

- शबाना, जिसके घर की भाषा अंग्रेजी हैं और कक्षा में  भी अंग्रेजी भाषा में पढ़ाई होती है। 

- दीपक, जिसके घर की भाषा संथाली है और बाजार में हिंदी भाषा सुनने के कुछ अनुभव मिलते हैं और कक्षा में हिंदी भाषा में पढ़ाई होती है। 

- कमला, जिसके घर की भाषा वागड़ी है और कक्षा में वागड़ी एवं हिन्दी भाषा का मिलाजुला प्रयोग होता है। 


उत्तर-  रमेश, जिसके घर और समुदाय में सब भोजपुरी बोलते हैं और कक्षा में अंग्रेजी भाषा का प्रयोग होता है।  




25. बहुभाषी शिक्षण के संदर्भ में निम्न में से गलत वाक्य चुनें I 

- अलग- अलग भाषाओं कों कक्षा में जगह देने से बच्चों के सीखने पर नकारात्मक प्रभाव पड़ता है। 

- विद्यार्थी उस भाषा में सर्वश्रेष्ठ ढ़ंग से सीखते हैं, जिसे वह सबसे अच्छी तरह जानते हैं I 

- शिक्षक और बच्चों द्वारा भाषाओं का मिलाजुला प्रयोग किया जाता है। 

- प्रथम भाषा में जितना अधिक अध्यापन और शिक्षण होता है, शैक्षणिक परिणाम भी उतने ही बेहतर होते हैं I 


उत्तर- अलग- अलग भाषाओं कों कक्षा में जगह देने से बच्चों के सीखने पर नकारात्मक प्रभाव पड़ता है।  




26. कमला राजस्थान के कोटा जिले मैं रहती में रहती है , उसके घर को भाषा हाहोती है। उसने स्कूल शुरू होने के महीने बाद स्कूल में दाखिला लिया है और आज उसका स्कूल में पहला दिन हैं। आप ऐसा क्या करेंगे जिससे कमला सहज महसूस करें?

- कमला के साथ गतिविधि पर आधारित अंग्रेजी के कुछ गीत गाएंगे और उसे याद करने के लिए भी कहेंगे I 

- पहले दिन से ही कक्षा में हिन्दी भाषा का प्रयोग करेंगे, जिससे वह स्कूल में पढ़ाए जाने वाले सभी विषयों को अच्छी तरह से समझ पाए। 

- कमला से हाड़ोती भाषा में खूब सारी बातचीत करेंगे । 

- अभी तक उसकी कक्षा में जितने भी कक्षा कार्य हुए हैं उन्हें कमला को पूरा करने के लिए कहेंगे I 


उत्तर-  कमला से हाड़ोती भाषा में खूब सारी बातचीत करेंगे ।  





27. कमला जी-कक्षा -2 के बच्चों को हिंदी सिखाना चाहती हैं। उन्हें अपनी क क्षा में निम्न में से कोन - सी राजनीति अपनामी चाहिए? 

- हिंदी भाषा में बड़े और जटिल वाक्यों से पढने के अभ्यास करवाना I

- कक्षा में केवल हिन्दी भाषा का प्रयोग और बच्चों की भाषा को कक्षा में कम से कम जगह देना 

- हिंदी भाषा का प्रयोग पूरी तरह से बच्चों के हिंदी समझने के स्तर के अनुसार करना I 

- बच्चों को अधिक से अधिक हिंदी लिखने का कार्य करना 


उत्तर- हिंदी भाषा का प्रयोग पूरी तरह से बच्चों के हिंदी समझने के स्तर के अनुसार करना I 





28. राष्ट्रीय शिक्षा नीति -2020 में बहुभाषी शिक्षण के संदर्भ में उल्लेख किया गया है - 

- जहां तक संभव हो कक्षा आठवीं में बच्चों को शिक्षण का माध्यम चुनने को स्वतंत्रता हो। 

- जहां तक संभव हो कक्षा पांचवीं तक शिक्षण का माध्यम राज्य की भाषा हो।  

- जहाँ तक संभव दो कक्षा आठवीं तक के बच्चों के शिक्षण का माध्यम अंग्रेजी  ही हो I 

- जहाँ तक संभव हो  कक्षा पाँचवी तक शिक्षण का माध्यम बच्चों की समझ की भाषा तो I 


उत्तर- जहाँ तक संभव हो  कक्षा पाँचवी तक शिक्षण का माध्यम बच्चों की समझ की भाषा तो I  




29. गलत कथन चुनें- 

- आरंभिक कक्षा में बच्चों को स्कूल की अपरिचित भाषा सिखाने के लिए उनके घर की भाषा का सहारा लिया जाना चाहिए I 

- बच्चे की प्रथम भाषा को मज़बूत नीवं उसे अन्य भाषा सीखने में मदद करती है। 

- मातृभाषा में अध्यापन से बच्चों को अन्य भाषाएँ सीखने में कठिनाई होती है। 

- बच्चे अपनी भाषा में सोच-विचार के कौशल सीख लेते हैं , तो उन्हें दूसरी भाषा में भी इस्तेमाल कर पाते हैं। 


उत्तर- - मातृभाषा में अध्यापन से बच्चों को अन्य भाषाएँ सीखने में कठिनाई होती है।  




30. कोर्स में "वारली पेंटर" की कहानी देने का उद्देश्य क्या है? 

- वाली समुदाय के बारे में बताना I  

- आवश्यकतानुसार एक से अधिक भाषाओं के उपयोग के बारे में बताना I 

- पेंटर की आर्ट गैलरी के बारे में बताना I 

- हिंदी भाषा का प्रयोग कुशलता से कर पाने के बारें में बताना I 


उत्तर -  आवश्यकतानुसार एक से अधिक भाषाओं के उपयोग के बारे में बताना I  




31. बहुभाषिकता का अर्थ है- 

- किसी व्यक्ति का एक भाषा को जानना व प्रयोग करना 

- कक्षा में हिंदी और अंग्रेजी भाषा में शिक्षण करना 

- किसी व्यक्ति का दो या दों से अधिक भाषाओं का प्रयोग करना 

- किसी व्यक्ति को अपनी भाषा के साथ अंग्रेजी का ज्ञान होना 


उत्तर - किसी व्यक्ति का दो या दों से अधिक भाषाओं का प्रयोग करना  




32. भाषा के कारण क्षति उठाने वाले बच्चों में कौन शामिल नहीं है? 

- अंग्रेजी माध्यम में पढ़ने वाले बच्चे जिनके घर में अंग्रेज़ी भाषा का माहौल है 

- बच्चे जिनकी भाषा लिखित रूप में पर्याप्त रूप से विकसित हैं, पर शिक्षा के माध्यम के रूप में उपलब्ध नहीं है 

- अनुसूचित जनजाति वर्ग के बच्चे जो हिंदी में पढ़ते हैं 

- ऐसे बच्चे जो अंतर्राज्यीय सीमा क्षेत्रों पर रहने के कारण किसी अन्य भाषा में पढ़ते हैं  


उत्तर- अंग्रेजी माध्यम में पढ़ने वाले बच्चे जिनके घर में अंग्रेज़ी भाषा का माहौल है  




33. भारत में हुई 2011 की जनगणना से यह बात उभरकर सामने आई कि- 

- अधिकतर लोग केवल अपनी मातृभाषाएँ ही बोल पाते हैं। 

- केवल 7% लोग आवश्यकता के अनुसार अंग्रेजी बोलते हैं। 

- अधिकतर लोग एक से अधिक भाषाएँ बोलते हैं I 

- केवल 7 % लोग दो भाषाएं बोलते हैं। 


उत्तर-  अधिकतर लोग एक से अधिक भाषाएँ बोलते हैं I 




34. कमला जो कक्षा -2 के बच्चों को हिंदी सिखाना चाहती हैं I उन्हें अपनी कक्षा में निम्न में से कौन-सी रणनीति अपनानी चाहिए? 

- कक्षा में केवल हिंदी भाषा का प्रयोग करना और बच्चों की भाषा को कक्षा में कम से कम जगह देना 

- हिंदी भाषा का प्रयोग पूरी तरह से बच्चों के हिंदी समझने के स्तर के अनुसार करना 

- बच्चों को अधिक से अधिक हिंदी लिखने का कार्य देना 

- हिंदी भाषा में बड़े और जटिल वाक्यों से पढ़ने के अभ्यास करवाना 


उत्तर- हिंदी भाषा का प्रयोग पूरी तरह से बच्चों के हिंदी समझने के स्तर के अनुसार करना  




35. इनमें से शोधकर्ता वुल्फ का कथन है- 

- शिक्षा में भाषा ही सब कुछ नहीं हैं, लेकिन भाषा के बिना शिक्षा में सब कुछ, कुछ भी नहीं है। 

- शिक्षक चाहे गणित का हो या विज्ञान का, वह भाषा का ही शिक्षक होता है। 

- पढ़ना - लिखना सीखना मौखिक भाषा के समंदर में तैरना है। 

- जब बच्चे भाषा सीखते हैं तो वे बहुत सारे विषयों में से केवल एक विषय सीख रहे होते हैं। 


उत्तर- शिक्षा में भाषा ही सब कुछ नहीं हैं, लेकिन भाषा के बिना शिक्षा में सब कुछ, कुछ भी नहीं है।  




36. बहुभाषी शिक्षण पद्धति की विशेषता नहीं हैं- 

- भाषाओं का मिला-जुला प्रयोग करना। 

- सभी भाषाओं को सम्मान मिलना I 

- कक्षा में किसी एक भाषा का प्रभुत्व होना I 

- बच्चों की भाषा का कक्षा में भरपूर प्रयोग करना I 


उत्तर - कक्षा में किसी एक भाषा का प्रभुत्व होना I   





37. वह भाषा जो औपचारिक तौर पर पाठ्यपुस्तकों , शिक्षण सामग्री और शिक्षण प्रक्रिया में इस्तेमाल की जाती हैं, वह भाषा _______ कहलाती है ।

- घर की भाषा 

- शिक्षक की भाषा 

- मातृभाषा  

- शिक्षण का माध्यम 


उत्तर- शिक्षण का माध्यम  




38. इस कोर्स में हमने यह सीखा कि - 

- बच्चों का आकलन केवल अंग्रेजी भाषा में ही जाना चाहिए I 

- जहां तक संभव हो सके, कक्षा में बच्चों की भाषा के प्रयोग से बचना चाहिए। 

- जिन क्षेत्रों में बच्चों को भाषा को शिक्षण का माध्यम नहीं बनाया जा सकता, वहाँ बच्चों की भाषा का कार्य नैतिक तौर पर मौखिक प्रयोग करना चाहिए I 

- हर हाल में कक्षा 1 से कक्षा 10 तक शिक्षण का माध्यम बच्चों की भाषा ही होनी चाहिए I  


उत्तर-  जिन क्षेत्रों में बच्चों को भाषा को शिक्षण का माध्यम नहीं बनाया जा सकता, वहाँ बच्चों की भाषा का कार्य नैतिक तौर पर मौखिक प्रयोग करना चाहिए I  




39. असम में चाय के बगीचों में काम करने वाले आदिवासी समूहों के बीच की भाषा को कह सकते हैं- 

- लिंक भाषा 

- असमिया भाषा 

- राज्य भाषा 

- मानक भाषा 


उत्तर- लिंक भाषा  




40. प्राथमिक स्कूलों में लगभग 25% बच्चों को आरंभिक वर्षो में गंभीर चुनौतियों  का सामना क्यों करना पड़ता हैं? 

- पालक का बच्चों को स्कूल में न भेजना I 

- घर को और स्कूल की भाषा में अंतर होना I 

- स्कूल में बुनियादी सुविधाओं  का न होना I 

- बच्चों के घर से विद्यालय की दूरी का अधिक होना। 


उत्तर- घर को और स्कूल की भाषा में अंतर होना I  



Comments

Popular posts from this blog

UPSC CSE 2021 TOPPERS Marks Analysis

UPSC CSE 2021 TOPPERS Marks Analysis  Credit: Asif Sir

Utkarsh Dwivedi AIR-5 PSIR Notes, Strategy and ANSWER COPIES

Utkarsh Dwivedi IAS   air-5 UPsc cse 2021 PSIR STRATEGY, NOTES AND MY ANSWER COPIES If there is one factor that has helped me achieve a single digit rank in CSE, it is my optional. I have scored 168 in paper 1 and 146 in paper 2, making it 314 in total. I have still not come across somebody with a score more than this and hence a comfortable claim can be made that this is one of the highest score this year. In this blog, I would mention what helped me achieve this score.  I DID NOT refer to any other source than Shubhra Ma'am's notes. There are two reasons to it.  Firstly, since I had reached the interview stage in all my three attempts, I never had the luxury of time to refer to any book.  Secondly, I believe Ma'am's notes are more than enough to form the core aspect of the subject's preparation. I did value addition from multiple sources so as to get an edge in my answers: I referred to copies of toppers of the respective tests that I attempted during my mains ...

UPSC CSE Mains Trend 📈 Analysis 2024

 UPSC CSE Mains Trend 📈 Analysis 2024 General studies (GS) paper wise marks from every subject in last 7 years 1). Priorities your time while reading for any subject according it.  2). Polity, Geography & Society covers the most marks subject-wise. 3). Each topic of GS3 & International Relations (IR) covers same marks. Credit: Captain Sir