UPSC CSE Mains 2021 GS-4 Questions
SECTION - A
Q1. (a) उन पाँच नैतिक लक्षणों की पहचान कीजिए, जिनके आधार पर लोक सेवक के कार्य निष्पादन का आकलन किया जा सकता है। मेट्रिका में उनके समावेश का औचित्य सिद्ध कीजिए। (उत्तर 150 शब्दों में दीजिए)
Identify five ethical traits on which one can plot the performance of a civil servant. Justify their inclusion in the matrix. (Answer in 150 words) (10 marks)
(b) उन दस आधारभूत मूल्यों की पहचान कीजिए, जो एक प्रभावी लोक सेवक होने के लिए आवश्यक है। लोक सेवकों में गैर-नैतिक व्यवहार के निवारण के तरीकों और साधनों का वर्णन कीजिए। (उत्तर 150 शब्दों में दीजिए)
Identify ten essential values that are needed to be an effective public servant. Describe the ways and means to prevent non-ethical behaviour in the public. (Answer in 150 words) (10 marks)
Q2. (a)नर्णय लेने के लिए निवेश (यूट) के रूप में डिजिटल प्रौद्योगिकी का प्रभाव एक महसका गुरा है। उपयुक्त उदाहरण के साथ आलोचनात्मक मूल्यांकन कीजिए (उत्तर 150 शब्दों में दीजिए)
Impact of digital technology as reliable source of input for rational decision. making is a debatable issue. Critically evaluate with suitable example. (Answer in 150 words) (10 marks)
(b) नैतिक दुविधाओं का समाधान करते समय एक लोक अधिकारी को कार्यक्षेत्र के ज्ञान के अलावा नव-परिवर्तनशीलता और उच्च क्रम की रचनात्मकता की भी आवश्यकता होती है उपयुक्त उदाहरण सहित विवेचन कीजिए। (150 शब्दों में दीजिए)
Besides domain knowledge, a public official needs innovativeness and creativity of a high order as well, while resolving ethical dilemmas. Discuss with suitable example. (Answer in 150 words) (10 marks)
Q3. निम्नलिखित में से प्रत्येक उद्धरण का आपके विचार से क्या अभिप्राय है?
What does each of the following quotations mean to you?
(a) "प्रत्येक कार्य की सफलता से पहले उसे सैकड़ों कठिनाइयों से गुरना पड़ता है । जो दृढ़निश्चयी हैं वे ही देर-सबेर प्रकाश को देख पाएँगे" - स्वामी विवेकानंद (उत्तर 150 शब्दों में दीजिए)
"Every work has got to pass through hundreds of difficulties before succeeding. Those that persevere will see the light, sooner or later. " -Swami Vivekananda (Answer in 150 words) (10 marks)
(b) "हम बाहरी दुनिया में तब तक शांति प्राप्त नहीं कर सकते जब तक कि हम अपने भीतर शांति प्राप्त नहीं कर लेते।" - दलाई लामा (उत्तर 150 शब्दों में दीजिए)
"We can never obtain peace in the outer world until and unless we obtain peace within ourselves. " - Dalai Lama (Answer in 150 words) (10 marks)
(c) " परस्पर निर्भर के बिना जीवन का कोई अर्थ नहीं है। हमें एक-दूसरे की जरूरत है और जितनी हम जल्दी इसे सीख लें यह हम सबके लिए उतना ही अच्छा है।" एरिक एरिक्सन (उत्तर 150 शब्दों में दीजिए)
" Life doesn't make any sense without interdependence. We need each other, and the sooner we learn that, it is better for us all. " - Erik Erikson (Answer in 150 words) (10 marks)
Q4. (a) अभिवृत्ति एक महत्वपूर्ण घटक है, जो मानव के विकास में निवेश (इनपुट) का काम करता है। ऐसी उपयुक्त अभिवृत्ति का विकास कैसे करें, जो एक लोक सेवक के लिए है? (उत्तर 150 शब्दों में दीजिए)
Attitude is an important component that goes as input in the development of human being. How to build a suitable attitude needed for a public servant? (Answer in 150 words) (10 marks)
(b) उस नैतिकता अथवा नैतिक आदर्श, जिसको आप अंगीकार करते हैं, से समझौता किए बिना क्या भावनात्मक बुद्धि अंतरात्मा के संकट की स्थिति से उबरने में सहायता करती है? आलोचनात्मक परीक्षण कीजिए (उत्तर 150 शब्दों में दीजिए)
In case of crisis of conscience does emotional intelligence help to overcome the same without compromising the ethical or moral stand that you are likely to follow? Critically examine. (Answer in 150 words) (10 marks)
Q5. (a) "शरणार्थियों को उस देश में वापस नहीं लौटाया जाना चाहिए जहाँ उन्हें उत्पीड़न अथवा माननाधिकारों के उल्लंघन का सामना करना पड़ेगा।" खुले समाज और लोकतांत्रिक होने का दावा करने वाले किसी राष्ट्र के द्वारा नैतिक आयाम के उल्लंघन के संदर्भ में इस कथन का परीक्षण कीजिए। (उत्तर 150 शब्दों में दीजिए)
"Refugees should not be turned back to the country where they would face persecution or human right violation." Examine the statement with reference to ethical dimension being violated by the nation claiming to be democratic with open society. (Answer in 150 words) (10 marks)
(b) क्या सफल लोक सेवक बनने के लिए निष्पक्ष और गैर-पक्षपाती होना अनिवार्य गुण माना जाना चाहिए ? दृष्टांत सहित चर्चा कीजिए । (उत्तर 150 शब्दों में दीजिए) Should impartial and being non-partisan be considered as indispensable qualities to make a successful civil servant? Discuss with illustrations. (Answer in 150 words) (10 marks)
Q6. (a) न्यायपालिका सहित सार्वजनिक सेवा के हर क्षेत्र में निष्पादन, जवाबदेही और नैतिक आचरण सुनिश्चित करने के लिए एक स्वतंत्र और सशक्त सामाजिक अंकेक्षण तंत्र परम आवश्यक है। सविस्तार समझाइए। (उत्तर 150 शब्दों में दीजिए)
An independent and empowered social audit mechanism is an absolute must in every sphere of public service, including judiciary, to ensure performance, accountability and ethical conduct. Elaborate. (Answer in 150 words) (10 marks)
(b) " सत्यनिष्ठा ऐसा मूल्य है, जो मनुष्य को सशक्त बनाता है।" उपयुक्त दृष्टांत सहित औचित्य सिद्ध कीजिए। (उत्तर 150 शब्दों में दीजिए)
"Integrity in a value that empowers the human being." Justify with suitable illustration. (Answer in 150 words) (10 marks)
Comments
Post a Comment