UPSC CSE Prelims 2024

UPSC CSE Mains 2021 PSIR-II Questions

POLITICAL SCIENCE AND INTERNATIONAL RELATIONS (Paper II) 

राजनीति विज्ञान तथा अन्तर्राष्ट्रीय सम्बन्ध (प्रश्न-पत्र II) 


निर्धारित समय : तीन घण्टे 

अधिकतम अंक : 250


Time Allowed : Three Hours

Maximum Marks : 250


प्रश्न-पत्र सम्बन्धी विशेष अनुदेश

उत्तर देने के पूर्व निम्नलिखित निर्देशों को कृपया सावधानीपूर्वक पढ़ें । इसमें आठ प्रश्न हैं जो दो खण्डों में विभाजित हैं तथा हिन्दी एवं अंग्रेजी दोनों में छपे हुए हैं। उम्मीदवार को कुल पांच प्रश्नों के उत्तर देने हैं।

प्रश्न संख्या 1 और 5 अनिवार्य हैं तथा बाकी प्रश्नों में से प्रत्येक खण्ड से कम से कम एक प्रश्न चुनकर तीन प्रश्नों के उत्तर दीजिए। प्रत्येक प्रश्न / भाग के लिए नियत अंक उसके सामने दिए गए हैं।


प्रश्नों के उत्तर उसी प्राधिकृत माध्यम में लिखे जाने चाहिए, जिसका उल्लेख आपके प्रवेश पत्र में किया गया है, और इस माध्यम का स्पष्ट उल्लेख प्रश्न-सह-उत्तर (क्यू.सी.ए.) पुस्तिका के मुखपृष्ठ पर निर्दिष्ट स्थान पर किया जाना चाहिए। प्राधिकृत माध्यम के अतिरिक्त अन्य किसी माध्यम में लिखे गए उत्तर पर कोई अंक नहीं मिलेंगे ।


प्रश्नों की शब्द सीमा, जहाँ उल्लिखित है, को माना जाना चाहिए।


प्रश्नों के प्रयासों की गणना क्रमानुसार की जाएगी। आंशिक रूप से दिए गए प्रश्नों के उत्तर को भी मान्यता दी जाएगी यदि उसे काटा न गया हो। प्रश्न-सह-उत्तर पुस्तिका में खाली छोड़े गए कोई पृष्ठ अथवा पृष्ठ के भाग को पूर्णत: काट दीजिए।


QUESTION PAPER SPECIFIC INSTRUCTIONS


Please read each of the following instructions carefully before attempting questions. 

There are EIGHT questions divided in TWO SECTIONS and printed both in HINDI and in ENGLISH.

Candidate has to attempt FIVE questions in all.


Question Nos. 1 and 5 are compulsory and out of the remaining, THREE are to be attempted choosing at least ONE question from each Section.


The number of marks carried by a question/part is indicated against it.


Answers must be written in the medium authorized in the Admission Certificate which must be stated clearly on the cover of this Question-cum-Answer (QCA) Booklet in the space provided. No marks will be given for answers written in a medium other than the authorized one.

Word limit in questions, wherever specified, should be adhered to.

Attempts of questions shall be counted in sequential order. Unless struck off, attempt of a question shall be counted even if attempted partly. Any page or portion of the page left blank in the Question-cum-Answer Booklet must be clearly struck off. 




SECTION 'A'

खण्ड 'A'




1. निम्नलिखित में से प्रत्येक का लगभग 150 शब्दों में उत्तर दीजिये: Answer the following in about 150 words each : (10x5=50 marks)


1. (a) राजनीति के तुलनात्मक विश्लेषण के राजनीतिक अर्थव्यवस्था उपागम की विवेचना कीजिये । 

Discuss the political economy approach to the comparative analysis of politics. (10 marks)


1. (b) "राजनीतिक दल एवं दबाव समूह लोकतंत्र के लिये अपरिहार्य हैं।" टिप्पणी कीजिये । 

“Political parties and pressure groups are sine qua non of democracy." Comment. (10 marks)


1. (c) “शीतयुद्ध उत्तरोत्तर काल में अंतरराष्ट्रीय संबंधों के अध्ययन के लिये मार्क्सवादी उपागम की प्रासंगिकता समाप्त हो गई है।" टिप्पणी कीजिये । 

"Marxist approach to the study of international relations has lost its relevance in the post-cold war era." Comment. (10 marks)


1. (d) संयुक्त राष्ट्र ने अपने सुधारों के लिये क्या उपाय किये हैं ? 

What measures have been undertaken by the United Nations for its reforms ? (10 marks)


1. (e) हॉल में ग्लासगो में हुए सी ओ पी 26 सम्मेलन में भारत द्वारा रखे गए पाँच प्रस्तावों की विवेचना कीजिये । 

Discuss the five proposals made by India in the recent COP-26 conference held in Glasgow. (10 marks) 


2. (a) "उत्तर-उपनिवेशी राज्य एक ऐसे सत्ता के रूप में माना जाता था जो एक स्वायत्त अभिकरण के रूप में समाज से बाहर एवं उपर अवस्थित था।" व्याख्या कीजिये । 

"The post-colonial state was thought of an entity that stood outside and above society as an autonomous agency." Explain. (20 marks)


2. (b) नवयर्थाथवाद के उद्भव एवं इसके आधारभूत सिद्धांतों की विवेचना कीजिये। 

Discuss the emergence of neo-realism and its basic tenets. (15 marks)


2. (c) 'जटिल अन्योन्याश्रयता' से आप क्या समझते हैं ? अंतरराष्ट्रीय व्यवस्था में पारराष्ट्रीय कर्ताओं की भूमिका की विवेचना कीजिये । 

What is 'complex interdependence'? Discuss the role of transnational actors in the international system. (15 marks)


3. (a) विकासशील देशों के संदर्भ में निर्वाचन प्रणालियों एवं विभेदों का दलीय व्यवस्थाओं के निरूपण के प्रभाव की व्याख्या कीजिये ।

Explain the impact of electoral systems and cleavages in shaping party systems with reference to developing countries. (20 marks)


3.(b) वैश्वीकरण क्या है ? वैश्वीकरण एवं इसके परिणामों के संदर्भ में इतनी गहन बहस क्यों है ? 

What is globalisation? Why is there an intense debate about globalisation and its consequences ? (15 marks)



3. (c) एक प्राधान्यक के रूप में संयुक्त राज्य अमेरिका के पतन एवं परिवर्तनीय अंतरराष्ट्रीय राजनीतिक व्यवस्था के लिये इसके निहितार्थों का समालोचनात्मक परीक्षण करें। 

Critically examine the decline of the United States of America as a hegemon and its implications for the changing international political order. (15 marks)


4. (a) आधुनिकीकरण शोध प्रबंध ( थीसिस) का कथन है कि संपन्नता स्थिर लोकतंत्र को जन्म देती है। आप किस प्रकार भारत को विश्व के सबसे बड़े सफल लोकतंत्र को एक असाधारण उदाहरण के तौर पर देखते हैं ? 

The modernization thesis asserts that affluence breeds stable democracy. How do you explain the success of India being the world's largest democracy as an exceptional case ? (20 marks)


4. (b) एक क्षेत्रीय संगठन के रूप में आसियान (ASEAN) की सफलता की व्याख्या कीजिये । 

Explain the success of ASEAN as a regional organisation. (15 marks)


4. (c) ब्रेक्सिट (Brexit) के संदर्भ में भारत के यूरोपीय संघ के साथ संबंधों की व्याख्या कीजिये । 

Explain India's relations with the European Union in the context of Brexit. (15 marks) 




SECTION 'B'

खण्ड 'B'



5. निम्नलिखित में से प्रत्येक का लगभग 150 शब्दों में उत्तर दीजिए: Answer the following in about 150 words each: (10x5 = 50 marks)


5. (a) भारत की 'पूर्व दृश्य नीति' (लुक इस्ट पॉलिसी) के 'पूर्व कृत्य नीति' (एक्ट ईस्ट पॉलिसी) में रूपांतरित होने के सामरिक निहितार्थों की विवेचना कीजिये । 

Discuss the strategic implications of India's 'Look East Policy' transforming into 'Act East Policy'. (10 marks)


5. (b) भारत की विदेश नीति के दार्शनिक आधारों की व्याख्या कीजिये।

Explain the philosophical foundations of India's foreign policy. (10 marks)


5. (c) डब्लू टी ओ (WTO) में कोविड-19 टीकों पर बौद्धिक संपदा अधिकारों की छूट पर भारत की स्थिति की व्याख्या कीजिये । 

Explain India's position on the waiver of intellectual property rights on COVID-19 vaccines in WTO. (10 marks)


5. (d) क्वॉड (QUAD) के बढ़ते महत्त्व के बारे में लिखिये । 

Write about the growing significance of QUAD. (10 marks)


5. (e) तालिबान के द्वारा हाल ही में अफगानिस्तान का अधिग्रहण भारत के सामरिक हितों को किस प्रकार प्रभावित करता है ? 

How does the recent takeover of Afghanistan by Taliban impact India's strategic interests ? (10 marks)




6. (a) "गुटनिरपेक्षता की नीति वैश्विक शक्ति के द्विध्रुवीय वितरण के साथ अपने हितों को अधिकतम करने के लिये भौतिक रूप से कमजोर भारत की ओर से एक तर्कसंगत रणनीति से कुछ अधिक थी।" टिप्पणी कीजिये ।

"Non-alignment was little more than a rational strategy on the part of a materially weak India to maximise its interests with a bipolar distribution of global power." Comment. (20 marks)


6. (b) भारत एवं चीन के मध्य द्विपक्षीय संबंधों में विवाद के भू-रणनीतिक बिंदुओं का परीक्षण कीजिये । 

Examine the Geo-strategic points of contention in the bilateral relationship between India and China. (15 marks)


6. (c) भारत-म्यांमार एवं भारत-बांगलादेश सीमा के साथ लगे संजातीय संघर्षों तथा सीमा पार प्रवासन का एक संक्षिप्त विश्लेषण कीजिये ।

Write a brief analysis of the ethnic conflicts and cross-border migrations along India-Myanmar and India-Bangladesh borders. (15 marks)




7. (a) दक्षिण एशिया को राजनीतिक और आर्थिक रूप से विश्व का सबसे कम एकीकृत क्षेत्र क्यों माना जाता है ? व्याख्या कीजिये ।

Why South is considered as the world's politically and economically least integrated region ? Explain. (20 marks)


7. (b) घटक राज्य भारत की विदेश नीति निर्धारण की प्रक्रिया को किस प्रकार से प्रभावित करते हैं ?

How do the constituent states influence the foreign policy making process in India? (15 marks)


7. (c) वैश्विक परमाणु व्यवस्था में भारत की भूमिका के क्रमागत विकास का परीक्षण कीजिये । 

Examine the evolution of India's role in the global nuclear order. (15 marks)




8. (a) "भारत एवं रूस के मध्य संबंध इतिहास, परस्पर विश्वास एवं पारस्परिक लाभकारी सहयोग पर आधारित हैं।' विवेचना कीजिये । 

'Relations between India and Russia are rooted in history, mutual trust and mutually beneficial cooperation.' Discuss. (20 marks)


8. (b) संयुक्त राष्ट्र के द्वारा निर्धारित 'सतत विकास लक्ष्यों की विवेचना कीजिये । 

Discuss the 'Sustainable Development Goals' as set by the United Nations. (15 marks)


8. (c) अफ्रीका में भारत की नई रुचि के प्रेरकों को चिह्नित कीजिये। Identify the drivers of India's new interest in Africa. (15 marks) 




Post a Comment

Cookie Consent
We serve cookies on this site to analyze traffic, remember your preferences, and optimize your experience.
Oops!
It seems there is something wrong with your internet connection. Please connect to the internet and start browsing again.
AdBlock Detected!
We have detected that you are using adblocking plugin in your browser.
The revenue we earn by the advertisements is used to manage this website, we request you to whitelist our website in your adblocking plugin.
Site is Blocked
Sorry! This site is not available in your country.