UPSC CSE Prelims 2024

UPSC CSE Mains 2022 PSIR Paper-1 Questions

 खण्ड - A / SECTION-A


Q1. निम्नलिखित में से प्रत्येक पर लगभग 150 शब्दों में लिखिए: 

Write on the following in about 150 words each: (10×5=50marks)


(a) व्यवस्था उपागम

Systems Approach


(b) सांस्कृतिक सापेक्षवाद

Cultural Relativism 


(c) "स्थायी रूप से क्रांति" 

"Revolution in Permanence"


(d) शक्ति के आधार

Bases of Power


(e) लॉक का सामाजिक अनुबंध 

Locke's Social Contract


Q2. (a) वर्तमान में नव-उदारवाद के आधिपत्य को समुदाय, संस्कृति तथा राष्ट्र जैसे कारक कमजोर करते हैं। विवेचना कीजिए । 

Factors like community, culture and nation weaken the hegemony of neo-liberalism today. Discuss. (20marks)


(b) "सम्पत्ति की समानता शक्ति की समानता का कारण है तथा शक्ति की समानता स्वतंत्रता है।" टिप्पणी कीजिए। 

"Equality of estates caused equality of power, and equality of power is liberty." Comment. (15marks)


(c) लोकतंत्र का अभिजन सिद्धांत 'लोगों के शासन' के रूप में लोकतंत्र की संभावना को नकारता है। स्पष्ट कीजिए। 

Elitist theory of democracy denies the possibility of democracy as 'rule of the people'. Elucidate. (15marks)


Q3. (a) समकालीन राजनीति में राज्य के उदारवादी सिद्धांत का परीक्षण कीजिए । 

Examine the liberal theory of State in contemporary politics. (20marks)


(b) मानवाधिकार जटिल और विवादित सामाजिक प्रथा है जो व्यक्तियों, समाज और राज्य के बीच संबंधों को सुव्यवस्थित करता है। टिप्पणी कीजिए। 

Human Rights are complex and contested social practice that organises relations between individuals, society and the State. Comment. (15marks) 


(c) हॉब्स की सर्वाधिकारवादी विचारधारा में व्यक्तिवाद अंतर्निहित है। टिप्पणी कीजिए। 

Individualism is inherent in Hobbes' absolutist ideology. Comment. (15marks) 



Q4. (a) डॉ० अम्बेडकर के सामाजिक न्याय की अवधारणा 'समतावादी न्याय' की ओर ले जाती है, इसकी तुलना में रॉल्स के 'निष्पक्षता के रूप में न्याय (जस्टिस ऐज़ फेयरनेस)' का उद्देश्य 'शुद्ध प्रक्रियात्मक न्याय' है टिप्पणी कीजिए। 

Dr. Ambedkar's idea of social justice leads to 'egalitarian justice' as compared to Rawls' justice as fairness' which aims at the notion of 'pure procedural justice'. Comment. (20marks)


(b) " ग्राम सभा के साथ पंचायतें इस प्रकार संगठित हो कि कृषि तथा औद्योगिक क्षेत्रों में विकास के लिए स्थानीय स्तर पर उपलब्ध संसाधनों की पहचान कर सकें।" ग्राम स्वराज के सन्दर्भ में इस कथन का परीक्षण कीजिए। 

"The Panchayats with Gram Sabhas should be so organised as to identify the resources locally available for the development in agricultural and industrial sectors." Examine the statement in the context of Gram Swaraj. (15marks)


(c) न्याय के पात्रता सिद्धांत का परीक्षण कीजिए। 

Examine the entitlement theory of justice. (15marks)




खण्ड - B / SECTION - B


Q5. निम्नलिखित में से प्रत्येक का उत्तर लगभग 150 शब्दों में दीजिए: Answer the following in about 150 words each: (10×5=50)


(a) स्वतंत्रता- पूर्व काल में भारत में श्रमिक आन्दोलन का विश्लेषण कीजिए । 

Analyse the workers' movement in India in the pre-Independence period.


(b) भारतीय संविधान की उद्देशिका अपने में 'सामाजिक समझौते' को दर्शाती है। व्याख्या कीजिए। 

The Preamble of the Indian Constitution reflects itself as a 'social contract'. Elucidate.


(c) विधान परिषद् बिना प्रभावशाली शक्तियों वाला सदन है। टिप्पणी कीजिए।

Legislative Council is a house without any effective powers. Comment. 


(d) राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग कितनी सशक्त संस्था है? प्रभावशाली समुदायों में पिछड़ेपन की बढ़ती माँग के सन्दर्भ में इसकी भूमिका का आकलन कीजिए। 

How far is the National Commission for Backward Classes an empowered body? Assess its role in the context of rising demand for backwardness among dominant communities.


(e) उत्तर-उदारीकरण काल में उपभोग पद्धतियों और आर्थिक गतिविधियों के प्रति उच्च समर्पण ने भारत में पर्यावरणीय आन्दोलनों को असफलता की ओर प्रशस्त किया है। व्याख्या कीजिए। 

High concentration of economic activities and consumption patterns in post liberalisation period has led to the failure of environmental movements in India. Elucidate. 


Q6. (a) मतदाताओं का मतदान व्यवहार राजनीतिक कारकों की तुलना में सामाजिक एवं आर्थिक कारकों से ज्यादा प्रभ होता है। स्पष्ट कीजिए। 

Electoral behaviour of voters is governed more by the social and economic factors than the political factors. Explain. (20marks)


(b) संविधान के आधारभूत ढाँचे के सिद्धांत ने उच्चतम न्यायालय की न्यायिक पुनर्विलोकन की शक्ति को विस्तारित किया है। परीक्षण कीजिए। 

The Doctrine of Basic Structure of the Constitution has enhanced the power of judicial review of the Supreme Court. Examine. (15marks)


(c) अन्तर राज्य परिषद् के गठन तथा कार्यों का वर्णन कीजिए। यह संस्था कहाँ तक अपने उद्देश्यों को प्राप्त करने में सफल हुई है ? 

Discuss the composition and functions of the Inter-State Council. To what extent has this body been successful in achieving its objectives? (15marks)



Q7. (a) 73वें संवैधानिक संशोधन की मुख्य विशेषताओं का परीक्षण कीजिए। क्या आप मानते हैं कि यह संशोधन समाज के वंचित वर्गों के सशक्तिकरण के उद्देश्य को प्राप्त करने में सहायक होगा? 

Examine the unique features of the 73rd Constitutional Amendment. Do you think this Amendment would contribute in achieving the goal of empowerment of marginalised sections of the society? (20marks)


(b) स्पीकर सदन की स्वतंत्रता और गरिमा का प्रतिनिधित्व करता है। परीक्षण कीजिए।

The Speaker represents the freedom and dignity of the House. Examine. (15marks)


(c) भारत में कृषि विकास को बढ़ावा देने और मजबूत करने के उद्देश्य से चौदहवें वित्त आयोग के अन्तर्गत नीतिगत पहलों की विवेचना कीजिए।

Discuss the policy initiatives of the Fourteenth Finance Commission aimed towards promoting and strengthening agricultural development in India. (15marks)



Q8. (a) नृजातीयता एक अन्तर्निहित कारण है जिसने भारत के उत्तर-पूर्व क्षेत्र में समस्याओं के समाधान में एक बड़ी चुनौती पेश की है। टिप्पणी कीजिए। 

Ethnicity is the underlying cause which poses a great challenge in the resolution of the problems in the North-East region of India. Comment. (20marks)


(b) भारतीय संविधान के निर्माण को 'सामाजिक क्रांति' की ओर एक प्रयास के परिप्रेक्ष्य में वर्णित किया जाता है। टिप्पणी कीजिए।

The making of the Indian Constitution is described as an attempt towards 'social revolution'. Comment. (15marks)


(c) यह कहना कहाँ तक सही है कि क्षेत्रीय दलों ने भारतीय लोकतंत्र तथा संघीय व्यवस्था को मजबूत किया है ? उपयुक्त उदाहरणों के साथ अपने उत्तर की पुष्टि कीजिए । 

How far is it correct that the regional parties have strengthened Indian democracy and federal system? Substantiate your answer with suitable examples. (15 marks)




Post a Comment

Cookie Consent
We serve cookies on this site to analyze traffic, remember your preferences, and optimize your experience.
Oops!
It seems there is something wrong with your internet connection. Please connect to the internet and start browsing again.
AdBlock Detected!
We have detected that you are using adblocking plugin in your browser.
The revenue we earn by the advertisements is used to manage this website, we request you to whitelist our website in your adblocking plugin.
Site is Blocked
Sorry! This site is not available in your country.