Skip to main content

Posts

Important economy topics for UPSC

Important economy topics : (February March April 2019) Current Affairs प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (पीएम किसान) नेशनल मिनिरल पॉलिसी 2019 Draft eCommerce policy  National policy for  software products नेशनल पॉलिसी फॉर इलेक्शन 2019 Sitting up of India Post Bank vs payment Bank Payment and settlement act 2007 National minimum wage Priodic labour force survey of the NSSO Department for promotion of Industry and Internal trade  रिवर इनफार्मेशन सिस्टम  new Angel tax rule Fame India Phase 2 International Financial Service Centre Authority Bill Strategic petroleum reserve Global intellectual property index Swep facility  Swift norms अपसौर रूपी मार्केट Double taxation avoidance agreement (DTAA) India's 3rd it corridor in China  capital account liberalization  circular trade Asian Tea Alliance  Download pdf of all these topics : - Click

भारतीय इतिहास की महत्वपूर्ण जानकारियाँ

📚  भारतीय इतिहास की महत्वपूर्ण जानकारियाँ 📚 1. मनुष्य ने सर्वप्रथम किस धातु का प्रयोग किया। Ans. तांबा 2. भारत का भूगोल नामक पुस्तक किसने लिखी। Ans. टॉलमी 3. सुभाष चंद्र बोस का सर्वप्रथम नेताजी किसने कहा था। Ans. एडोल्फ हिटलर 4. महात्मा गांधी को अधनंगा फकीर किसने कहा था। Ans. चर्चील 5. बल्लभ भाई पटेल को सरदार की उपाधि किस आंदोलन के बाद प्रदान की थी। Ans. बारदोली सत्याग्रह 6. जय हिंद का नारा किसने दिया था। Ans. सुभाष चंद्र बोस 7. ‘भारत को तलवार के बल पर विजित किया गया है, और तलवार के बल ही इसकी रक्षा की जाएगी’ यह कथन है। Ans. लॉर्ड एल्गिन 8. जनवरी 1879 में ब्रिटेन की महारानी विक्टोरिया को किस उपाधी से सम्मानित करने के लिए दिल्ली दरबार का आयोजन किया गया। Ans. कैसर-ए-हिंद 9. चौदहवीं लोकसभा के अध्यक्ष कौन थे। Ans. सोमनाथ चटर्जी 10. सरिस्का में बाघों के विलुप्त होने की घटना की जांच हेतु केंद्र सरकार ने किसकी अध्यक्षता में कार्यदल बनाया है। Ans. सूनीता नारायण 11. पहली लोकसभा के अध्यक्ष कौन थे। Ans. गणो वासुदेव मावलंकर,...

The Monetary Policy Committee (MPC) संरचना और उद्देश्य in hindi

The Monetary Policy Committee (MPC):  संरचना और उद्देश्य :- The Monetary Policy Committee (MPC) का गठन वर्ष 2016 में किया गया गया था ताकि देश की मौद्रिक नीति के लिए उचित ब्याज दरों और पालिसी रेट में परिवर्तन किये जा सकें. Monetary Policy Committee अपनी बैठक हर तिमाही आयोजित करती है. इस समिति की बैठक की अध्यक्षता रिज़र्व बैंक एक गवर्नर के द्वारा की जाती है. *मौद्रिक नीति क्या है (Meaning of Monetary Policy)* मौद्रिक नीति; भारतीय रिज़र्व बैंक की उस नीति को बताती है जिसके माध्यम से देश की मौद्रिक नीति को इस प्रकार नियंत्रित किया जाता है कि देश में मुद्रा स्फीति को बढ़ाये बिना देश के आर्थिक विकास को बढ़ावा दिया जा सके. ज्ञातव्य है कि RBI; भारतीय रिज़र्व बैंक अधिनियम, 1934 के तहत मौद्रिक नीति बनाने के लिए अधिकृत है. इसलिए मौद्रिक नीति से तात्पर्य किसी देश के केंद्रीय बैंक द्वारा अपनाए गए ऋण नियंत्रण उपायों से है. *मौद्रिक नीति के उद्देश्य: (Objectives of Monetary Policy)* चक्रवर्ती समिति के अनुसार; मूल्य स्थिरता, आर्थिक विकास, आर्थिक समानता, सामाजिक न्याय, नए मौ...

विश्व पर्यावरण दिवस ( World Environment Day )

विश्व पर्यावरण दिवस 05 जून को विश्व भर में मनाया गया विश्व में लगातार बढ़ रहे प्रदूषण और बढ़ रहे ग्लोबल वार्मिंग की चिंताओं के चलते विश्व पर्यावरण दिवस की शुरुआत की गई थी. इनमें प्रकृति के प्रति चिंता और उसके सरंक्षण की भावना भी निहित है. 05 जून: विश्व पर्यावरण दिवस विश्व पर्यावरण दिवस 05 जून 2019 को विश्व भर में मनाया जा रहा है. हरेक विश्व पर्यावरण दिवस पर पृथक आयोजक देश का चयन होता है जहां आधिकारिक समारोह का आयोजन किया जाता है. पहला विश्व पर्यावरण दिवस 05 जून 1974 को मनाया गया था. विश्व में लगातार बढ़ रहे प्रदूषण और बढ़ रहे ग्लोबल वार्मिंग की चिंताओं के चलते विश्व पर्यावरण दिवस की शुरुआत की गई थी. इनमें प्रकृति के प्रति चिंता और उसके सरंक्षण की भावना भी निहित है.                                       विश्व पर्यावरण दिवस के थीम और उद्देश्य: प्रत्येक साल विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर एक विषय का चयन किया जाता है जिसके अनुरूप ही सभी देशों में कार्यक्रम आयोजित किए जाते ...

राज्यों को विशेष राज्य का दर्जा in hindi

*राज्यों को विशेष राज्य का दर्जा*  *किसे मिलता है विशेष राज्य का दर्जा ?*  केंद्र सरकार उन राज्यों को विशेष राज्य का दर्जा देती है जिनके इलाके दुर्गम होते हैं। साथ ही प्रदेश का एक खास क्षेत्र इंटरनैशनल सीमा से लगा हो। वह क्षेत्र देश की सुरक्षा के लिहाज से बेहद महत्वपूर्ण होता है। ज्यादातर पहाड़ी राज्यों को विशेष राज्य दर्जा मिला है। फिलहाल भारत में 29 राज्यों में से 11 राज्यों को विशेष राज्य का दर्जा मिला है। इसमें पूर्वोंत्तर के लगभग सभी राज्य हैं।  *विशेष राज्य का दर्जा मिलने के फायदे*  केंद्र सरकार की तरफ से मिलने वाले पैकेज में 90 फीसदी रकम बतौर मदद मिलती है। इसमें 10 फीसदी रकम ही बतौर कर्ज होती है। केंद्र सरकार की तरफ से अन्य कई तरह की भी कई सुविधाएं मिलती हैं।  *अन्य राज्यों को विशेष राज्य का दर्जा*  कुछ राज्यों को अपनी गैर एकरूपता, असमान विकास, आदिवासी क्षेत्रों, पिछड़ेपन और लोगों की आकांक्षाओं के कारण समान विकास, समानता और समावेशी विकास को बढ़ावा देने के क्रम में कुछ विशेष दर्जे की जरूरत होती है। हालांकि संविधान में क्रमि...

World No Tobacco Day

🌎World No Tobacco Day - 31 May ,💥🌍  वर्तमान थीम और महत्व:- ↪तम्बाकू एक प्रकार का पौधा है जो निकोटियाना प्रजाति का है जिसके पत्तो को सुखा कर नशा करने कि वस्तु बनाई जाती है. ऐसा कहना गलत नहीं होगा कि तम्बाकू एक मीठा जहर है जो धीरे-धीरे इंसान की जान ले लेता है और कई प्रकार की बीमारियों को भी पैदा करता है. तम्बाकू का उपयोग सिगरेट, बीड़ी, हुक्का, जर्दा, खैनी, गुटका इत्यादि. एक आम और प्रसिद्ध कहावत है कि "स्वास्थ्य धन है". अच्छा स्वास्थ्य किसी भी व्यक्ति का मानसिक, शारीरिक और सामाजिक कल्याण की भावना है न कि केवल बीमारियों से मुक्त होना. हर साल *विश्व तंबाकू निषेध दिवस* दुनिया भर में धूम्रपान करने के प्रभाव, तंबाकू चबाने और इससे उत्पन्न हुई बीमारियां जैसे कि कैंसर, दिल की बीमारियां, आदि के बारे में लोगों को जागरूक करने के लिए *31 मई* को मनाया जाता है. इस दिन तंबाकू के उपयोग से जुड़े स्वास्थ्य समस्याओं और अन्य पैदा हुए खतरों पर ज़ोर दिया जाता है. साथ ही तंबाकू की खपत को कम करने के लिए प्रभावी नीतियों को भी सरकार द्वारा बनाया जाता है. स्वास्थ्य पर तंबाकू क...